राजद के पूर्व सांसद डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन के ससुर का निधन

सिवान –
राजद पूर्व सांसद डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन के ससुर का आकस्मिक निधन गुरुवार को हो गया वे करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे।जैसे ही उनके आकस्मिक निधन की सूचना राजद खेमे को लगी तो पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में राजद खेमे व बिभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता उनके निवास स्थान जिला मुख्यालय के पुरानी किला पहुंच गए । बता दें कि राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के ससुर कमरुद्दीन सेठ जो पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे । उन्होंने अचानक गुरुवार को अंतिम सांस ली । जैसे ही उनके निधन की सूचना मृतक कमरुद्दीन सेठ की पुत्री सह राजद के वरिष्ठ नेत्री हिना शहाब को मिली तो अपने मृत पिता को देखने अपने मायके पहुंची और मृत पिता के शव को देख उन्होंने अपने रिमझिम आखों के आंसू को नही रोक पाया। उधर मृत कमरुद्दीन सेठ के जनाजे की नमाज शुक्रवार को बाद नमाजे जुमा अदा की जायेगी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed