समसा दो पंचायत के 1 व 2 वार्ड ओडीएफ घोषित, वार्ड सदस्य व मुखिया को किया गया सम्मानित

मंसूरचक (बेगूसराय )
प्रखंड के समसा दो पंचायत के वार्ड 1 एवं 2 को पूर्णरूपेण ओडीएफ घोषित किया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिविका के स्वास्थ्य प्रबंधक धीरेष कृष्ण ने किया । उक्त अवसर पर जिविका के बी पी एम निर्भय कुमार ने कहा कि शौचालयों का अधिक से अधिक उपयोग करें और पूरे वातावरण को स्वच्छ रखें। पंचायत के सभी 15 वार्ड खुले में शौच से मुक्त होने पर पंचायत का ही नही आप सभी पंचायत वासियो का मान बढ़ाने का काम होगा । इस अवसर पर उन्होंने गंदगी जनित बीमारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे फैलने वाली बीमारी जाति धर्म नहीं देखती बल्कि अपने चपेट में सबों को ले लेती है। इसलिए जरूरत है कि शौचालयों का उपयोग हो और उसे साफ-सुथरा रखा जाये। प्रखंड के अंदर कुल तीन पंचायत ओडीएफ घोषित किया गया और समसा दो पंचायत भी उस कतार मे खड़ा है
पंचायत ओडीएफ घोषित हुआ है। पंचायत के मुखिया मो ईजहार अंसारी ने कहा कि पंचायत को जो भी लक्ष्य है उसे पूरा कर लिया जाएगा और पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत के वार्ड सदस्यो को प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही सभी वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में
जीविका के डीआरपी युगल किशोर सीसी पिंकी कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed