बेगूसराय : मटिहानी प्रखंड स्तरीय जनता दल यूo कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया
बेगूसराय
शिविर बागडोब मध्य बिद्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में की गई । ईस शिविर में मटिहानी प्रखंड के कार्यकर्ताओं को जिला जदयू पार्टी के चयनित ग्यारह सदस्यीय टीम के द्वारा प्रशिक्षित किया गया एंव सरकार के द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गई । माननीय बिधायक नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि दहेज प्रथा एंव बाल विवाह बंदी के समाजिक-चेतना कार्यक्रम को भी बिहार के साथ पूरे देश ने स्वीकार किया है । बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सात निश्चय से गांव की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल रही है ईस प्रशिक्षण शिविर में जदयू के बरिष्ठ नेता प्रो आलोक वर्धन ने कानून का राज बिषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार के अपेक्षा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में न्याय के साथ विकास का काम किया है । डाॅ धर्मेन्द्र पटेल, ऐहतशामूल हक अंसारी ,प्रभारी रामराज महतो,कुंदन कुमार पिंटु,सत्येन्द्र शर्मा पप्पू, हेमंत कुमार पिंकू आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।प्रखंड प्रवक्ता अनिल चौधरी प्रखंड उपाध्यक्ष संजीव कुमार राजेश कुमार,अब्दुल अजीम,जदयू पंचायत अध्यक्ष ,शंभु कुमार,बैजनाथ साह बमबम कुमार ,रामदास राय ,अजय सिंह,रामस्वगारथ राय ,आदि सैकड़ो गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड जदयू के ऊपाअध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा किया गया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed