हथुआ के गोपेश्वर कॉलेज में मात्र 17% ही वोटिंग.
गोपालगंज। गोपेश्वर महाविद्यालय हथुआ में छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाताओं ने अपनी उदासीनता दिखलायी है। कुल 3297 मतदाताओं में से मात्र 549 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अर्थात मात्र 16.65 प्रतिशत ही मतदान हुआ। हालांकि कुल मतदान में छात्राओं की संख्या अधिक रही। कॉलेज के सहायक निर्वाची पदाधिकारी डा मनोज कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ। मतदाताओं में 420 छात्राएं व 129 छात्र मतदान में शामिल हुए। मतदान को लेकर 11 बजे के बाद छात्राओं की लंबी लाइन कॉलेज के ब्वायज कॉमन रूम में बने तीन बूथों पर दिखायी दी। मतदान के लिए बूथ केन्द्र पर जा रहे मतदाताओं को अभाविप व छात्र राजद के समर्थकों द्वारा अपने पक्ष में वोट देने की अपील दिन भर की जाती रही। कॉलेज पर पर्यवेक्षक के रूप में राजा सिंह कॉलेज के सीवान के प्रो.डा गोपाल प्रसाद आर्या व कमला राय कॉलेज के प्रो.डा सुरेन्द्र कुमार चौधरी थे। वहीं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में डा मनोज कुमार,डा अरशद मसूद हाशमी,डा चंद्रविजय पूर्ति,मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ धर्मनाथ बैठा व संतोष कुमार,इंस्पेक्टर विमल कुमार आदि की तैनाती की गयी थी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed