स्टेट बैंक का एटीएम बना हाथी का दांत
एसबीआई एटीएम बना हाथी का दांत
बिहार कथा, बीहट (बेगूसराय)- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 24 में राम जानकी मंदिर के नजदीक भारतीय स्टेट बैंक एटीएम इन दिनों हाथी के दांत साबित हो रहे हैं । स्थानीय लोगों ने बताया कि चौबीस घंटे सुविधा उपलब्ध का स्टिकर चिपका कर व बोर्ड लटकाकर लोगों को मुंह चिढा रहा है । परंतु इस एटीएम से बमुश्किल एक घंटे भी सेवा नहीं मिल पा रही है । उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक प्रबंधन के द्वारा सिर्फ नाम के एटीएम स्थापित किए गए है । स्थापित एटीएम से न तो राशि की निकासी हो रही है और न है किसी प्रकार का कोई अन्य कार्य हो पा रहा है। स्थानीय मोती झा , मुकेश ठाकुर , गोलू ठाकुर , धीरज कुमार , अंगद कुमार , माधव कुमार , मनीष कुमार पाठक सोनू ,विनय सिंह समेत सैकड़ों उपभोक्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर से एटीएम सेवा सही सुलभ कराने की मांग की है ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed