*छात्र हितों को लेकर लगातार संघर्ष करने वाला इकलौता छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन -अभिनव*
आजादी आंदोलन से लेकर अब तक छात्र हितों को लेकर लगातार संघर्ष करने वाला संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन संघर्ष और शहादत की विरासत को लेकर लगातार छात्रों की चट्टानी एकता के लिए संघर्षरत रहा है ।विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों को समस्याओं के खिलाफ बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए जिस मद की फीस उस मद में खर्चा सुनिश्चित करने सहित छात्रों के बीच समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है उपर्युक्त बातें पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव कुमार अकेला आरसीएस कॉलेज मंझौल में छात्र संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के संघर्ष के दम पर बेगूसराय में अब तक विश्वविद्यालय उप केंद्र चालू हो गया रहता और छात्रों को दरभंगा चक्कर काटने से मुक्ति मिल गया होगा मगर ABVP के छात्र विरोधी और दोगला रवैया के कारण विवि उपक्रम चालू नहीं हो पाया उसे छात्र अपनी चट्टानी एकता कायम कर छात्र संघ चुनाव में साम्प्रदायिक छात्र संगठन ABVP को धूल चटाने का काम करेगा।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर एआईएसएफ के द्वारा RCS कॉलेज मंझौल में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष रौशन कुमार ने किया। छात्रा कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सजग कुमार ने कहा कि ABVP हर जगह कॉलेज में छात्रों का आर्थिक दोहन शोषण दलाली और ठेकेदारी करने का काम कर रही है जिसके खिलाफ छात्र एकजुट होकर उसे मुँहतोड़ जबाब देने का काम करेगा ।
छात्र संवाद कार्यक्रम में जिला सचिव किशोर कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमरेश, अमृतांशु, मुरारी ,संगम,
पंकज, नित्या, सुरुचि,शीलू, प्रिया,नेहा,आकांक्षा,चंदन,सौरभ, सुमन,रामभजन,आदित्य आदि उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed