गोपालगंज : उंचकागांव में छेडखानी के विरोध में लडकी को मनचलों ने पीटा
बिहार कथा.गोपालगंज। घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही एक स्कूली छात्रा के साथ उचकागांव थाना क्षेत्र के सामपुर गांव के समीप छेड़खानी की गई। छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित युवक भाग निकले। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के चमारीपट्टी गांव की एक स्कूली छात्रा साइकिल पर सवार होकर को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली। जैसे ही छात्रा उचकागांव थाना क्षेत्र के सामपुर गांव के समीप सुनसान स्थान पर पहुंची, पूर्व से घात लगाकर बैठे चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। साइकिल रुकते ही चारों युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर उसकी चारों युवकों ने पिटाई कर दी। शोरगुल होने पर आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचते चारों युवक भाग निकलने में सफल हो गए। छात्रा के पिता के बयान पर घटना की उचकागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सामपुर गांव के अफरोज, विक्की, संदीप तथा अरमान को नामजद आरोपित बनाया गया है। कांड दर्ज कर पुलिस आरोपित युवकों की धर पकड़ के लिए छापेमारी में लग गई है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed