छपरा : चाकू गोद कर युवक की हत्या,क्षेत्र में फैली सनसनी
छपरा
ठंड बढ़ते ही जिले में अपराध व आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में हत्या व लूट की घटना बढ़ने से आम लोग ससंकित है।
दार्जिलिंग से घर लौट रहे युवक की हत्या कर अपराधियों ने शव को नदी किनारे झारियों में फेंक दिया। घटना थानाक्षेत्र के टेढ़ीघाट नदी के निकट की है। मृतक की शिनाख्त लहलादपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी विजय मांझी के इक्कीस वर्षीय पुत्र संजय माँझी के रूप में की गई है। मृतक के सीने के दार्इं ओर तथा पीठ पर चाकु गोदने का गहरा निशान है। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक से रूपये छिनने के दौरान ही अपराधियों ने चाकु गोद कही अन्यत्र हत्या कर दिया होगा और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को नदी की झारियों में फेंका होगा। मृत युवक के पॉकेट से मात्र अस्सी रूपये बरामद हुए है जबकि मृतक ने दो दिनों पूर्व अपने पिता से अठारह हजार रूपये लेकर घर आने की बात बताई थी। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि युवक की हत्या मामले में पिता द्वारा अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर पैनी नजर रख अनुसंधान में जुटी है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed