सीवान : नसबंदी के तीन साल बाद हुआ बच्चे का जन्म
हुसैनगंज – स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन के लिए नसबंदी करता है। भरोसा किया जाता है कि नसबंदी के बाद महिला गर्भवती नहीं हो सकती है, लेकिन हुसैनगंज प्रखण्ड के खानपुर खैराती पंचायत की एक महिला नसबंदी के तीन वर्षो के बाद भी गर्भवती हुई, जिसने एक बच्ची को जन्म दिया है। अब क्षेत्र के लोग नसबंदी प्रक्रिया पर अंगुलियां उठाने लगे हैं। साथ ही इस घटना से ये ही मालूम होता है की यहां के डॉक्टर कितने लापरवाही से नसबंदी करते है, या जल्दबाजी में नसबंदी ठीक तरह से न करने की बात सामने आ रही है। परेशान महिलाएं समझ नहीं पा रहीं कि आखिर सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी गलती कैसे हो सकती है। खानपुर खैराटी पंचायत के हरिजन मोहल्ला निवासी जतन मांझी की पत्नी बिंदु देवी ने गत 05 अप्रैल 2014 को हुसैनगंज पीएचसी में नसबंदी कराई थी। अभी नौ माह पूर्व वह गर्भवती हो गई, जांच कराई तो डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि भी कर दी। गत 02 दिसम्बर को बिंदु देवी ने पीएचसी में ही एक पुत्री को जन्म दिया है। बिंदु देवी के पति जतन मांझी ने बताया कि पहले से ही उसके तीन पुत्र है। जिसकी वजह से उसने पत्नी की नसबंदी कराई थी। परिवार चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है।
नसबंदी की सही जानकारी नहीं
नसबंदी के पूर्व व बाद की जानकारी महिलाओ को नहीं होता है । सरकार द्वारा चलाए अभियान में टारगेट को पूरा करने के लिए एक दिन अधिक महिलाओ का आपरेशन किया जाता है साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नसबंदी के लिए राजी करवाने के लिए पैसे दिए जाते हैं। ज्यादातर मामलों में महिलाओं को भी नसबंदी करवाने के लिए पैसे दिए जाते हैं। ऐसे में पैसे के लालच के चक्कर में ये महिलाएं और स्वास्थ्य कर्मचारी, दोनों बिना पूरी जानकारी हासिल किए इन शिविरों में चली अाती हैं । सुरक्षा की जानकारी नहीं दी जाती और टारगेट पूरा करने के लिए डॉक्टर जल्दी जल्दी ऑपरेशन करते है । बस एक बार ऑपरेशन हो गया उसके बाद किस- किस तरह के एहतियात बरतने हैं, इन पर भी ध्यान नहीं दिया जाता। ऑपरेशन के बाद तुरंत गड्डे वाले रास्ते में सफर करने से भी टांका टूट जाता है। रिंग स्लिप हो जाती हैं। जिससे ऑपरेशन फेल हो जाते हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed