सिवान : राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल

पचरूखी/हसनपुरा (सिवान) : बुधवार को यहां राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला पार्षद ललन यादव ने की।
इसमें हिना शहाब ने सीएम नीतीश की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमलोगों ने जिन-जिन लोगों की मदद की, सभी ने हमारे साथ धोखा किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि आज देश के जो बिगड़े हालात हैं, ये नोटबंदी का नतीजा है। गरीबों की
रसोई घर में गैस सिलेंडर महंगाई की मार झेल रहे हैं। पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने हर गांव में बूथ स्तर पर सदस्य बनाने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व जिला पार्षद गजाधर सिंह, पचरूखी प्रमुख नसीमा खातून, मो. अली, पूर्व विधायक मानिक चंद्र राय, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष लीलावती गिरि, मुखिया राजेश्वर सिंह, कबीर यादव,
राजद युवा नेता फहद, राम इकबाल गुप्ता आदि उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने किया।
हसनपुरा स्थित लगान स्टेडियम में भी राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम ने तथा मंच का संचालन परशुराम सिंह पटेल ने किया। मुख्य अतिथि हिना शहाब का हसनपुरा प्रमुख रजिया खातून, उप प्रमुख निर्मला देवी ने स्वागत किया। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए राजद को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाले चुनावों को फतह किया जा सके। सम्मेलन में जयप्रकाश यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। सभा को जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, लीलावती गिरि, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, सत्येंद्र मिश्र, ओसिहर यादव, अश्वत्थामा यादव, हामिद रजा उर्फ़ डब्लू खान, नंद जी राम, साधु जी, मो. हक़, लक्ष्मण चौधरी, मानिक चंद्र राय, वरुण मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुर्शीद खान, अकबर हक़ीम, मुश्ताक अहमद, शहनवाज हुसैन, नजरूल बेग, दयानंद राम, कलीम खान आदि उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed