गोपालगंज, : डेढ़ लाख बच्चे बिना किताब की पूरी करेंगे पढ़ाई
गोपालगंज. शिक्षा में सुधार के लिए सरकार लाख प्रयास करे गोपालगंज जिल के प्राथमिक बिद्यालयो के बच्चों को बिना किताबो की पढ़ाई पूरी करनी पड़ रही है। पढ़ाई सत्र की आधे से अधिक समय गुजर गया लेकिन बच्चों के संख्या के अनुसार पुस्तकें भी नही आ पाई है जिला कार्यक्रम पदाधिकारी( सर्ब शिक्षा ) राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक बिद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या को देखते हुए। कुल पाँच लाख 21 हजार 818 हजार पुस्तकों की मांग किया गया था। लेकिन विभाग द्वारा अभी तक तीन लाख 57 हजार 81 पुस्तकें ही भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों को सभी प्रखंडो में बाट दिया गया है। तथा सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारीयो की देख रेख में पुस्तकों की बटवारा की जा रही है। कई बिद्यालयो के प्रधनाध्यपक अपने बिद्यालय के बच्चों की पुस्तकें लेकर बच्चों के बीच बाट भी रहे है। उन्होंने कहा कि जितने बच्चों के लिये पुस्तकें कम पड़ेंगी उतनी पुस्तकें फिर से मंगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी एक लाख 64 हजार पुस्तकों की और आवस्यकता पडेगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed