सीवान : रंगारंग कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

सीवान – डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल्स के तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के जबरदस्त प्रस्तुति के साथ हुआ। सिवान के ए०एस ०पी० कार्तिकेय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जबकि डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल गया ज़ोन के क्षेत्रीय निदेशक डा०यू०एस०प्रसाद, मुजफ्फरपुर के एस०के०झा,भागलपुर के कमल किशोर सिन्हा, बेगूसराय की सुश्री अंजलि, आरा के ए० के०जेना एवम मेजबान स्कुल के प्राचार्य सह आयोजन के संयोजक वी० के० पाठक द्वारा विजेताओं और उपविजेताओं को ट्राफी एवम मैडल देकर सम्मानित किया गया। पुरे प्रतियोगिता में गया ज़ोन विजेता जबकि मुजफ्फरपुर ज़ोन उपविजेता घोषित हुए। जिन्हें ए०एस०पी० सिवान ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत में स्कुल की छात्राओं ने जबर्दस्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों को झूमने को मजबूर कर दिया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने इस प्रकार के आयोजन के लिए डी०ए०वी० प्रबंधन को बधाई देते हुए बच्चों को खेल प्रतियोगिताओ की महत्ता की बात बताई। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ०यू०एस०प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुश्री अंजलि ने किया। समारोह का सफल संचालन डी०ए०वी०पब्लिक स्कूल पुर्णिया के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने किया। इस तीन दिवसीय मेगा खेल आयोजन को सफल बनाने में मेजबान स्कुल के प्राचार्य की अगुवाई में पूरा स्कुल परिवार पूरी एकजुटता के साथ दिन रात जुटा रहा।

Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed