छपरा में मानवता शर्मशार, तीन पोतों ने लाठी से पीट पीट कर दादा का किया मर्डर
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.छपरा: बिहार के सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां तीन पोतों ने लाठी-डंडे से पीटकर अपने ही दादा की हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पुजारपुर गांव के रहने वाले गुलाबचंद साव (57) सुबह अपने घर से बाहर टहलने निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके भतीजे के बेटों (पोतों) ने गांव की एक गली में लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खैरा के थाना प्रभारी शिवनाथ प्रसाद रजक ने बताया कि मृतक के पुत्र अनिल प्रसाद के बयान पर खैरा थाना में हत्या की एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है, जिसमें तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने हत्या के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed