पूण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने इंदिरा और पटेल को किया याद
बिहार कथा. गोपालगंज. बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दोनों विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित की। देवेंद्र पांडेय ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि इंदिरा जी का जीवन पूरी तरह से देश को समर्पित रहा। देश हित में लिए गए उनके निर्णय आज भी याद किए जाते हैं। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता के चलते ही सिक्किम का भारत में विलय हुआ। शत्रु देश पाकिस्तान को दो भागों में बांटने का जो साहस उन्होंने किया उसे हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। मौके पर कर्ण प्रतार्प सिंह , प्रभुनाथ त्रिवेदी रामदयार्लु सिंह, पुष्पेंद्र कुमार्र सिंह, विनोर्द सिंह, दिनबंधु पांडे, नागेंद्र दुबे, सुखदेव राम, सनोज कुमार शुक्ला, अशोक तिवारी , बनवारी मियां, अब्दुल गफूर, नागेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed