(Untitled)
आंदर(सिवान)—आंदर प्रखंड के आंदर का एक आरटीपीएस काउंटर को आंदर सीओ अमलेश कुमार ने बंद करा दिया है जिसके चलते जाती,निवास,आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिलाओ व पुरुषो की भीड़ दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।महिलाओ ने बताया की आंदर का सीओ अपनी मनमानी करता है हमलोगो को रोज रोज दौड़ता है।पहले दो काउंटर चल रहा था तो भीड़ कम लगती थी लेकिन अभी एक ही काउंटर चला रहे है जिसके कारण काउंटर से लेकर आंदर तीयर मुख्य मार्ग सड़क तक कतार में खड़ी हो रही है।जब काउंटर पर फार्म जमा करने का नंबर आता है तब आरटीपीएस का काउंटर बंद कर दिया जाता है।उसके बाद हमलोग वापस लौट जाते है।महिलाओ ने बताया की रोजाना हमलोग सुबह 6 बजे आते है।और दो बजे फार्म बिना जमा किए चले जाते है।महिलाओ का यह भी कहना है आरटीपीएस के कर्मी जिसका 100 से 200 रुपया लेते है उसका फार्म जमा कर लेते है।जो नही देता है उसका जमा नही होता है।दूसरी तरफ जब हमलोग प्रमाण पत्र लेने के लिए जाते है तो वहा प्रमाण पत्र देने के लिए कोई कर्मी नही रहता है।लोग अपने ही हाथो से अपना प्रमाण पत्र ढ़ुढ़ते है और ले जाते है।महिलाए व पुरुषो का कहना है की सीओ के रवैए से हमलोग बहुत परेशान है,सीओ हर काम में रिश्वत माँगते है।ग्रामीणो ने उच्च अधिकारी से सीओ को हटाने की मांग भी की है।फूल देवी,फुलवासो कुँवर,लीलावती देवी,अंजली कुमारी,मंजू देवी,पुष्पा देवी,मीना देवी,रिंकू देवी,लालती देवी,प्रमिला देवी,शांति देवी सहित सैकड़ो महिलाए व पुरुषो ने सीओ को हटाने की मांग की है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed