गोपालगंज : शराब बेचने से मना करने पर महिला को अर्धनंग कर पिटा
उचकागांव (गोपालगंज) थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव मे अपने दुकान के सामने बोलेरो गाडी खडी कर शराब बेचने से मना करने पर दबंगो द्वारा महिला संजीदा खातुन के घर मे घुसकर अर्धनंग कर पिटाई की गई इस दौरान बीच बचाव मे आए उसकी बहन शाजीया, भाभी सकीना और मां सोनीया की भी पिटाई की गई दबंगो द्वारा इस दौरान महिला के साथ अश्लील हरकते भी की गई सभी घायलो का ईलाज स्थानीय अस्पताल मे कराया गया मामले को लेकर घायल महिला संजीदा खातुन के आवेदन पर गांव के जंगबहादुर सिंह, लालबहादुर सिंह, लौलेस सिंह सहित चार लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है वही दूसरे पक्ष के सतीश कुमार के द्वारा बोलेरो गाडी को क्षतिग्रस्त करने और बोलेरो गाडी की स्टेपनी, जक चुराने का आरोप लगाते हुए दो लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो गाडी को जब्त कर लिया गया है लेकिन पुलिस के जांच मे गाडी से शराब बरामद नही हुआ है वही स्टेपनी चोरी की घटना भी फर्जी पायी गयी वैसे मामले मे पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed