गोपालगंज : बारिश ने लौटाई धान के पौधे की रंगत

* किसानों के चेहरे पे लौट आई रौनक
हथुआ (गोपालगंज) :— जिले के हथुआ प्रखंड व आसपास के इलाके मे दो- तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद खेतों मे लगे धान के पौधों की रंगत लौट आई है। इससे किसानों मे भी उत्साह है। हालांकि किसानों की मानें तो धान के बेहतर पैदावार के लिए अभी और भी बारिश की जरूरत है। हथुआ के आसपास इलाके मे बारिश के अभाव मे धान की फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। खेतों मे दरार निकल आया था जबकि धान के पौधे भी पीला पड़ने लगे थे। मगर दो- तीन पूर्व हुई बारिश के बाद धान के पौधों की रंगत लौटने लगी है। धान के पौधों मे हरियाली आ गई है और पौधों से धान का बाल भी निकलना शुरू हो गया है। इससे किसानों के चेहरे मे छाई उदासी दूर होने लगी है। बारिश नहीं होने से खेतों मे पड़ते दरार और पीला पड़ते पौधों को देखकर किसानों मे उदासी छाई हुई थी और उन्हें सुखाड़ का भी भय सताने लगा था। हथुआ प्रखंड व आसपास का इलाका कृषि बाहुल क्षेत्र है और यहां उपजाए जाने वाले फसलों मे धान सबसे प्रमुख फसल है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed