सिवान : समाहरणालय पर राजद ने दिया धरना
सीवान:——सीवान जिला राजद द्वारा वुधवार को स्थानीय समाहरणालय पर विशाल एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हरेन्द्र सिंह पटेल ने की। धरना को सम्बोधित करते हुए राजद के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री अवध विहारी चौधरी ने कहा कि बिहार में भाजपा समर्थित नितीश कुमार की सरकार है और उप मुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी बिहार सरकार में वित्त मंत्री भी है,जिनकी बहन रेखा मोदी का नाम सृजन महाघोटाले में आ रहा है ,ऐसे में बिना सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायधीश द्वारा सीबीआई जाँच की मॉनिटरिंग कि निष्पक्ष जाँच सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार मिल कर इस मामले की लीपापोती करना चाहती है । उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की मानसिकता सही नही है,विकास कार्यों व जनता के कार्यों पर इन लोगो का ध्यान नही है। राज्य सरकार को जनता की चिंता नही है। राजद विधायक सत्यदेव सिंह ने कहा कि जिरो टालरेंस की बात करने वाले नितीश कुमार सिर्फ झूठ बोलते है अगर हिम्मत है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सीबीआई जाँच होने दें। राजद के जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि तेजस्वी तो बहाना था,सृजन से खुद को बचाना था। नेताओं ने जिले में लगातार बढ़ते अपराध पर भी चिंता ब्यक्त की । धरना के समापन के बाद एक शिष्टमण्डल ने जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौपा को इसकी प्रति राज्यपाल तक भेजवाई। धरना को नन्द जी राम,ओसिहर यादव,जिला प्रवक्ता उमेश कुमार,संजय कुशवाहा,अजय चौहान,एहतेसामुल हक सिद्दीकी,रामएकबाल गुप्ता,समीउल्लाह सिद्दीकी,जमाल अहमद,गजाधर सिंह,कबीर यादव,राजकिशोर यादव,परवेज आलम,हरिश्चंद्र जयसवाल,धनंजय कुशवाहा,रंजीत यादव,ओमप्रकाश यादव,लालबाबू चौधरी,प्रमोद कुमार,धर्मनाथ यादव,जियाउल हसन,अमानत अंसारी,चन्द्रमा राम,तबिश हसन,शमीम अहमद,कुंदन ब्याहुत,शरीक इमाम,विजय जयसवाल,क्यूम अंसारी,धर्मनाथ राम,यादव लाल,रामध्यान पहलवान,राजकिशोर गुप्ता,विधा यादव,संतोष कुमार यादव आदि लोगों ने भी संबोधित किया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed