पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने से पहले लड़की की तेजाब डाल कर हत्या
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. औरंगाबाद. बिहार में औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया जिसकी हत्या के बाद अपराधियों ने शव को तेजाब से जला दिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रमता ने बिहार पुलिस में बहाल होने के लिए आवेदन दिया था। कॉल लेटर भी आ चुका था। शारीरिक जांच में पास होने के लिए वह रोजाना अपने घर से दौड़ लगाने के लिए सुबह में निकल जाती थी। प्रतिदिन की तरह आज तड़के करीब तीन बजे अपने घर से दौड़ का अभ्यास करने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर युवती का तेजाब से जला शव रघुनाथपुर गांव के निकट से बरामद किया गया। मृतका की पहचान अरवल जिले के शहरतेलपा थाना क्षेत्र के पीढ़ो गांव निवासी रघुनाथ साह की पुत्री रमता कुमारी (18) के रुप में की गयी है। अपराधियों ने युवती की हत्या कर शव को तेजाब से जला दिया है। सूत्रों ने बताया कि युवती की हत्या से नाराज ग्रामीणों ने पीरु-बनतारा पथ को रघुनाथपुर के पास जाम कर दिया। उग्र लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं । घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में लगी थी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed