योग्य अध्यक्ष से ही होगा हथुआ का सुंदर विकास :संजय स्वदेश
संजय स्वदेश ने बड़का पीपरपाती व छोटका पीपरपाती गांव में किया गली-गली का दौरा
प्रभातफेरी में सैकड़ों लोगों से हुई सीधी बात, जनसरोकार के अनेक मुद्दे पर हुई चर्चा
संवाददाता।
हथुआ/गोपालगंज। हथुआ नगर पंचायत के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी संजय स्वदेश ने बड़ा पीपरपाती व गांव में गली गली का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। संजय स्वदेश ने अपने टीम के सदस्यों के साथ सुबह की प्रभातफेरी में सैकड़ों लोगों से मुलाकात की और उनकी बातें सुनी। लोगों ने अपनी सस्याएं बताई और संजय स्वदेश से इसके निकरण की बात कही। संजय ने उनसे बातचीत करते हुए कहा कि हमसे पहले भी लोग आए और हमारे बाद भी लोग आएंगे। सब लोग मीठी मीठी बातें करेंगे, लेकिन अपने अनुभव के पारखी नजर से सही उम्मीदवार को चुनना है।

संजय स्वदेश का जनसंपर्क
संजय स्वदेश ने कहा कि हथुआ नगर पंचायत नवगठित है। इसलिए इसके समुचित विकास के लिए योग्य उम्मीदवार को चुनना है। योग्य अध्यक्ष रहने पर ही हथुआ में विकास की ऐसी बुनियाद रखी जा सकती है जिससे आने वाले भविष्य में हथुआ सुंदर और समुचित विकसित हो सकेगा। यदि गलती से अयोग्य उम्मीदवार भी चुना गया तो हथुआ के विकास पर ग्रहण लग जाएगा। संजय स्वदेश के प्रभातफेरी में अशोक महतो, बीरबल प्रसाद, मींटू अंसारी, धनंजय पटेल, गौतम प्रसाद, हरेराम प्रसाद, संतोष ठाकुर, कुश साह, विकास साह, पप्पू महतो, हरेंद्र बैठा, लाल बहादूर, उमेश प्रसाद, दिनेश पटेल, अभिषेक पटेल, रवि पटेल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed