शिक्षक दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
शिक्षक दिवस पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ महाचन्द्र सिंह ने कहा है कि शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। एक शिक्षक अपने जीवन के अन्त तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता रहता है, तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है। शिक्षक ज्ञान का वह अविरल स्रोत है, जो छात्रों के भविष्य का निर्माण करता है । इसलिए मैं शिक्षकों को देव के रूप मे देखता हूं, ऐसे शिक्षकों को आज सम्मानित कर अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ l आगे डॉ सिंह ने कहा कि मैं हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को सुना हूँ और उसका निदान करते आया हूं और आगे भी करता रहूँगा l डॉ सिंह ने कहा कि अगर मैं आप सबके सहयोग से जीत कर पुनः सदन मे गया तो मेरा पहला काम नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा, समान काम समान वेतन तथा पुरानी पेंशन योजना लागू कराना होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता वसी अहमद गौसी जिला अध्यक्ष प्रगतिशील शिक्षक संघ l विशिष्ट अतिथि बागीन्द्र नाथ पाठक,वीरेंद्र कुमार यादव,वीरेंद्र राम, मनन प्रसाद सिंह,राम प्रवेश सिंह,पंचानंद मिश्र, नवल किशोर पांडेय,मनोरंजन सिंह सहित कई गणमान्य लोगों उपस्थित थे l
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed