सिवान : 105 साल का हुआ लायंस क्लब इंटरनेशनल वर्षगांठ पर स्वास्थ शिविर का आयोजन
# लायंस क्लब हमें मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है- लायन डॉ आशुतोष दिनेंद्र
सिवान। लायंस क्लब इंटरनेशनल के 105 साल पूरे होने पर लायन डॉक्टर आशुतोष दिनेन्द्र फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ शिविर में बोन मिनिरल डेंसिटी जांच एवं हीमोग्लोबिन जांच निशुल्क किया गया, लायंस क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष लायन अरविंद पाठक ने कहा की लायंस क्लब के सभी सदस्यों को इस ग्रेट क्लब का सदस्य होने पर शुभकामना एवं बधाई। वही सिवान लायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने भी जैसे डॉ शबिना जावेद,लायन डॉ अविनाश चन्द्र ने भी अपने चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर रखा और इस महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन अरविंद पाठक, लायन अब्दुल हमीद, लायन अनुग्रह भारद्वाज, लायन रूपेश कुमार, राजू यादव ,दिलशाद मोहम्मद राजा, मुन्ना प्रसाद का सराहनीय सहयोग रहा।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के 105 साल पूरे होने पर लायन डॉक्टर आशुतोष दिनेन्द्र और लायन डॉक्टर शबीना जावेद द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। लायंस क्लब के सभी सदस्यों को इस ग्रेट क्लब का सदस्य होने पर शुभकामना एवं बधाई।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed