लायंस क्लब के सिवान इकाई का आठवां इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में डॉ अविनाश चन्द्र संग 12 नए सदस्यों ने ली शपथ
लायन्स क्लब सिवान ईकाई का इन्स्टालेशन होटल सफायर इन में संपन्न हुआ. इस बार क्लब में शहर के प्रख्यात होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ अविनाश चन्द्र के साथ 12 नए सदस्य ने शपथ ली। मुझे भी शामिल किया गया. डॉ चन्द्र ने कहा कि मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं मुझे इस क्लब के काबिल समझा गया और मुझे शामिल किया गया, समाज सेवा के क्षेत्र में लायन्स क्लब महती भूमिका निभा रहा है क्लब मानवीय सेवाओं के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण सुरक्षा व सद्भावना समर्पण भाव से काम करता रहा है। विश्व का सबसे बड़ा सेवाभावी संगठन है। यह संस्था 104 वर्ष पुरानी है।लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल एक गैर-राजनैतिक सेवा संगठन है। इसके 200+ देशों में 47 हज़ार से ज्यादा क्लब्स है जिसमे करीब 14 लाख सदस्य हैं एवं सदस्यों को लायन उपनाम से संबोधित किया जाता है इस कार्यक्रम को स्थापना के लिए इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायंस संजय अवस्थी सर, लायंस एस के पांडे सर, लायंस नम्रता सिंह मैम, के साथ अन्य गणमान्य लोग पटना से आए थे, सिवान के लाइंस ऑफिसर लायंस अरविंद पाठक, लायंस विकास सोमानी, लायंस रुपेश कुमार, लाइंस डॉ शादाब, लायंस डॉ रामेश्वर कुमार ,लायंस मसरूर आलम, लायंस डा विभु आनंद ,लाइंस डॉ के एहतेशाम, लायंस डॉ आशुतोष दिनेंद्र, डांस लायंस अब्दुल हमीद, लायंस दीपक सिंह, लायंस अनुरुद्ध भारद्वाज, लायंस डॉ शहनवाज आलम, लायंस आजाद आलम, लायंस रजनीश लायंस सूरज, आदि गणमान्य लायंस सदस्यों एवं अतिथियों की उपस्थिति सराहनीय रही।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed