सिवान : जिलाधिकारी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 महामारी की समीक्षा किया गया
जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे द्वारा जिला के माननीय प्रभारी मंत्री-सह- पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 महामारी की संक्रमण एवं उससे उत्पन्न स्थिति पर माननीय सांसद, विधायक विधान पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों से प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों से अवगत कराते हुए संबंधित विषयों पर सुझाव प्राप्त किए गए।
जिलाधिकारी द्वारा निदेशानुसार माननीय सदस्यगण को अभिवादन करते हुए कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा टेस्ट, ट्रेसिंग, कंटेन्मेंट, आइसोलेशन एवं ट्रीटमेंट आदि पर पावर पॉइंट के माध्यम से अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया। तदुपरांत बारी-बारी से से जनप्रतिनिधिगण से अन्य कारगर कदम पर सुझाव मांगे गए।
माननीय सदस्यगणों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार रखें। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे द्वारा बताया गया कि जिला में महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल एवं सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अगले कुछ दिनों में स्थापित कर दिया जाएगा। जिला अंतर्गत rt-pcr जांच केंद्र का अधिष्ठापन अंतिम चरण में है।माननीय जन प्रतिनिधिगण के मुख्य सुझावों में सामुदायिक रसोईघरों में ही खाना बनाकर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाय।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed