कोच के कुरमावा स्थित मोरहर नदी से अवैध बालू ढोनेवाला ट्रैक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तारl
टेकारी( गया)- गया जिले के टेकारी अनुमंडल अंतर्गत कोच थाना के कुरमावा स्थित मोरहर नदी के पास से अवैध बालू ढोनेवाले ट्रैक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है l इस संबंध में कोच के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि कोच स्थित मोरहर नदी से ट्रैक्टर चालक अवैध तरीके से बालू लादकर ढोने का काम कर रहा था l जबकि बिहार सरकार द्वारा बालू खनन का कार्य बंद है l इसके बावजूद भी अवैध तरीके से बालू माफिया द्वारा बालू ढोने का कार्य अवैध तरीके से किया जा रहा है l जिसकी जानकारी मिली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा जहां ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा l वही ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है l तथा इसकी सूचना खनन विभाग एवं परिवहन विभाग को दे दी गई है l अवैध तरीके से बालू ढोने वाले ट्रैक्टर को गिरफ्तार होने से भू माफिया एवं ट्रैक्टर चालक में हड़कंप मचा है l
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed