स्टेशन चौक पर एक प्रेमी जोड़े को जब पुलिस ने पूछा तो बोला भाई बहन है मगर जब परिजनों को बुलवाने की बात हुई तब दोनों ने कबूला की कई दिनों से दोनों घर से है फरार दोनों एक दूसरे से करते हैं प्यार
भागलपुर
भागलपुर में प्रेमी जोड़े पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा लॉकडाउन के सारे नियमों को तोड़ सड़क पर घूमने लगे। स्टेशन चौक के समीप पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि दोनों भाई बहन है फिर जब पुलिस ने दोनों से दोनों के पिता का नाम पूछा तो दोनों ने गलत बताया, फिर प्रेमी जोड़े ने कबूला कि वह घर से भागे हुए हैं और भागलपुर में ही रह रहे हैं।
कहलगांव के बिरबन्ना निवासी युवक ने कहा कि 3 दिन से लड़की को जान रहे हैं लड़की को रूम पर छोड़ने जा रहे थे। युवती कहलगाँव के तौफिल दियारा की बताई जा रही है। वह डेढ़ महीने से घर से फरार है। इससे पहले वो पटना में रहती थी। युवती के माता-पिता ने उसके घर से फरार होने के बाद एकचारी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।
फिलहाल कोतवाली पुलिस युवती को महिला थाना ले गई और युवक को कोतवाली थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed