जिला पार्षद के नेतृत्व में छात्रों को विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया गया
कोरोना महामारी जिसने पूरे विश्व को तबाह कर दिया ।सारे विश्व की अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा
मानवता को तन मन धन की क्षति का सामना करना पड़ा ।इसी संदर्भ में विश्व में चारों तरफ महामारी की गंभीरता को देखते हुए लॉकडाउन लगाना पड़ा ।भारत में भी लॉक डाउन लगाया गया। सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी प्रतिष्ठान और शिक्षण प्रतिष्ठानों को लगभग एक वर्ष हे ज्यादा तक बन्द कर दिया गया। विद्यालय बंद रहे पठन-पाठन बाधित रहा। आज हम एक सुरक्षात्मक स्थिति में पहुंचे हैं। विद्यालयों को खोलने की कोशिश की जा रही है। इसी संदर्भ में सरकार ने प्रवेश उत्सव का आयोजन किया है। जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि और विद्यालयों के प्राचार्य गांव में घूम घूम कर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह करेंगे और सारे सुरक्षात्मक उपाय विद्यालय में किए जाएंगे। इसी आलोक में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बनपुरा, अंचल भगवानपुर हाट में जिला परिषद सीमा देवी तथा विद्यालय के तेज तर्रार प्रधानाध्यापक शशी रंजन जी भोला बाबू के नेतृत्व में गांव का दौरा किया गया और आसपास के अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की गई ।अभी भी अभिभावक भय से मुक्त नहीं हुए हैं लेकिन इन लोगों के आश्वासन पर अभिभावकों ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है, जो अत्यंत ही प्रसन्नता का विषय है। इस अवसर पर मुखिया सरपंच समेत अनेक जनप्रतिनिधि और गांव के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed