इस प्यार को क्या नाम दें, साहिला परवीन बन गई शालिनी, हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में लिए सात फेरे
बिहार: सोहन के लिए साहिला परवीन बन गई शालिनी, हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में लिए सात फेरे
बेगूसराय. बेगूसराय के सोहन के लिए झारखंड की रहने वाली साहिला नाम बदलकर शालिनी बन गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। दरअसल, बिहार के बेगूसराय में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से शादी की है। झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली साहिला परवीन ने शालिनी बन कर बेगूसराय के नौलखा मंदिर में बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले सोहन कुमार के साथ सात फेरे लिए। विवाह के दौरान लड़के के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पूरे इलाके में इस विवाह की चर्चा हो रही है।
डेढ़ साल पहले दोनों में हुई थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार सोहन हजारीबाग में किसी बैंक में काम करता था। डेढ़ साल पहले दोनों में दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया। काफी दिनों तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साहिला परवीन ने अपने प्रेमी सोहन के साथ बेगूसराय पहुंच कर नौलखा मंदिर में शादी कर ली।
बोली लड़की, प्यार में नहीं देखा जाता धर्म 
बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया गांव के रहने वाले लड़के के परिवार वालों ने शादी समारोह में शिरकत की। याादी जयमंगला वाहिनी के बैनर तले शादी संपन्न हुई। प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों ने प्यार किया था और अब शादी की है। झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी लड़की ने कहा कि प्यार में जाति-धर्म नहीं देखा जाता है। मुझे सोहन से प्यार हुआ और अब शादी की है। सोहन ने बताया कि बैंकिंग के काम के दौरान उसकी साहिला से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया। शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश है। जाति धर्म से ऊपर उठकर शादी को लेकर वे कहते हैं कि अगर लड़के को लड़की और लड़की को लड़का पसंद हो तो शादी में धर्म और जाति नहीं देखनी चाहिए।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed