भागलपुर : जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर सीनियर एसपी ने किया क्राइम मीटिंग का आयोजन
संवाददाता /भागलपुर अमित कुमार
भागलपुर जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर भागलपुर के एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, सीनियर एसपी निताशा गुड़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सिटी एएसपी पूरन झा सहित जिले के सभी डीएसपी और थानेदार मौजूद थे, इस दौरान सीनियर एसपी ने 90 लाख के जेवरात के लूट मामले सहित हाल के दिनों में घटित सभी संगीन मामलों के उद्भेदन को लेकर पुलिस के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही, साथ ही सीनियर एसपी ने सभी थानों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, और कुर्की जब्ती और वारंट के तामिला में तेजी लाने के साथ हाल के दिनों में जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखने की बात कही, साथ ही सीनियर एसपी ने सभी थानेदारों को रात्रि गस्ती सुचारू ढंग से चालू रखने का दिशानिर्देश भी दिया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed