भागलपुर : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गंगा सफाई अभियान के तहत दो जलकर माफिया हथियार गोलियों के साथ दबोचे गए
वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलकर माफिया चाचा भतीजा को बरारी थानाक्षेत्र के सीढ़ी घाट से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने इनके पास से एक देशी कट्टा के साथ तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया और इनके उपकरण को भी जब्त कर लिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी भरत चिन्तापल्ली ने बताया कि गंगा प्रगरी के साथ देहरादून की टीम बीते एक माह से सफाई अभियान में जुटी है ताकि गंगा की स्वच्छता और अभ्यारण्य क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके। आज इसी कड़ी में नवगछिया जिले के नागेश्वर सहनी के साथ परबत्ता थाना के विजय मण्डल को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एएसपी पूरन झा का भी भरपूर सहयोग रहा। गिरफ्तार दोनों माफिया को नाथनगर थाना को सौंप दिया गया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed