भागलपुर : सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक करने को लेकर बाइक रैली निकाली गई
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान से सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक करने को लेकर बाइक रैली निकाली गई, जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष और प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार सिंह की पहल पर निकाले गए बाइक रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी परवेज अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान सोसायटी के सदस्यों ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंच कर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, कार्यक्रम के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी परवेज अख्तर ने बताया कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह पर सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा ,के नारे के साथ जिला प्रशासन के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जान माल के नुकसान पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है, बाइक रैली के दौरान डॉ अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed