हथुआ में भी हुई कांग्रेस की वर्चुअल रैली
हथुआ कांग्रेस की वर्चुअल रैली में हथुआ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रैली को सुनने के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी। वक्ताओं की बात सुनने के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारी कर लिए थे। रैली सुनने के लिए कार्यकर्ताओं के लिए मुख्य व्यवस्था महारानी मैरेज महल में की गयी थी। जहां बिहार क्रांति महासम्मेलन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, अमृता धवन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, समीर सिंह व अजय कपूर के संबोधन को सुना। वक्ताओं ने कहा कि गोपालगंज जिला पूरी तरह उपेक्षित पड़ा है। जिले की बड़ी आबादी बाढ़ से पीड़ित है। जिले के चीनी मिलों में किसानों का 80 करोड़ रूपये बकाया है। हथुआ चीनी मिल नहीं चालू हो सका। भ्रष्टाचार चरम पर है, तो शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति बदहाल है। कांग्रेस के विचार को जन-जन तक पहुंचा कर हम लोग परिवर्तन चाहते हैं। बिहार में एनडीए का सफाया तय है। अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव नागेन्द्र तिवारी, मुखिया लालबाबु, मोहन लाल सिंह, शौकत अली, परवेज आलम, भोला महतो, कुश कुमार, श्रीराम पटेल, भृगुनाथ साह, शत्रुध्न प्रसाद, राजेश साह आदि थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed