सीवान : भाजपा की चुनावी बैठक आयोजित।
बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी
हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम यादव ने की। जबकि संचालन सिपाही सिंह ने किया। बैठक में उप प्रमुख जगनारायण सिंह, भोला सिंह, शिवनाथ सिंह ब्रहमचारी, त्रिलोकी सिंह भाजपा नेता, मनीष कुमार आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व भाजपा नेता जितेन्द्र स्वामी व उनके अनुज भोला सिंह सह दारौंदा विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। भावी प्रत्याशी रोहित कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि किसी कारण वश भैया जितेंद्र स्वामी चुनाव नहीं लड़ सकते है। इसलिये मुझे दारौंदा विधान सभा से भाजपा का प्रत्यासी बनाया गया है। मुझे आप एक बार मौका दें। तभी मुझे परख सकते है। भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी ने कहा कि नौजवान धारा की बदलने की शक्ती रखते है। मैने कभी किसी अपराधी को शरण नहीं दिये। सीवान जेल में रहे, जहां दुर्गा की प्रतीमा व छठ माई का सिरसोता बनवाया। जहां बाहर से पंडित जाकर पूजा करते है। हम इमानदारी पूर्वक अपने लोगों के बीच रहते है। श्री स्वामी ने कहा कि मैं आपके बीच अपने छोटे भाई भोला सिंह को लायें है। इसलिये आप सभी का आशीर्वाद अपने भाई के मांग रहा हुं। मौके पर ध्रुवनंदन सिंह, विपिन सिंह, राजनारायण सिंह, जयनारायण सिंह, दिनेश सिंह, राजन सिंह, रत्नेश सिंह, अंकज सिंह, राजेश सिंह, किसन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, दीनदयाल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed