सिवान : श्रीकृष्णमोहन उषा फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बाटी खाद्य सामग्री,
जरूरतमंद की मदद करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म: डॉ आशुतोष दिनेंन्द्र
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””‘”””
नर सेवा ही नारायण सेवा है: डॉ अविनाश चंद्र
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
सीवान। भगवानपुर प्रखंड के नगवा पंचायत के नहर के बांध पर बाढ़ शरणार्थी लगभग 4 गांव के लोगों के बीच में सिवान के समाज सेवी संस्था श्रीकृष्णमोहन उषा फाउंडेशन के बैनर तले जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेंन्द्र एवं डॉ अविनाश चंद्र तथा संस्था के सदस्यों के द्वारा अपना घर छोड़कर बांध पर रहने की मजबूर लोगों के बीच है खाद्य सामग्री एवं जरूरतमंदों का स्वास्थ्य जांच कर दवा का वितरण निशुल्क किया गया संस्था के सचिव डॉ आशुतोष दिनेंद्र ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है और हमारी संस्था इस धर्म का बखूबी निभाती आ रही है। इस प्राकृतिक आपदा के समय मैं यहां पर जितने लोग भी शरणार्थी हैं बांध पर उन सभी की चिकित्सा निशुल्क करूंगा किसी भी समय वह हमारे अस्पताल पर आकर अपना इलाज करा सकते हैं इसके लिए हमने अपना नंबर भी इन लोगों को दे दिया है इन लोगों से परामर्श शुल्क, दवा, जांच , किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा जब तक कि यह लोग घर ना पहुंच जाएं। संस्था के अध्यक्ष डॉ अविनाश चंद्र ने बताया कि हमारी संस्था नर सेवा ही नारायण सेवा पर आधारित है इस पुनीत कार्य में समाजसेवी उपेंद्र कुमार पंडित संस्था के सदस्य राजू कुमार यादव, गुड्डू कुमार यादव, निजामुद्दीन, रवि कुमार एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed