समस्तीपुर : राम जन्मभूमि पर भूमिपूजन के साथ रामराज का हुआ प्रारंभ
दलसिंहसराय (समस्तीपुर) प्रभु श्री राम चंद जी के अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन के अवसर पर रामपुर जलालपुर एक निजी आईटीआई में भाजपा नेता अमित अभिषेक जी के नेतृत्व में उजियारपुर 134 विधानसभा में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे भारतवर्ष में फिर से रामराज स्थापित होने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सहृदय धन्यवाद दिया। हिंदू और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया और समाज के हितों की रक्षा के लिए अमित अभिषेक को समाज के हितों की रक्षा के लिए अधिकृत किया श्री राम जय श्री राम के नारे के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने संकल्प लिया प्रभु श्री राम के बनाए गए आदर्शों जीवन भर लेकर चलेंगे हर उस दिन दुखी की मदद करेंगे जैसे श्री राम वन गमन के पश्चात कभी केवट कभी सबरी तो कभी सुग्रीव की मदद किया अपने अंदर के य अहंकार को मारेंगे। इस कार्यक्रम के साक्षी बने युवा का समिति सदस्य गुंजन मिश्रा, शिक्षा प्रकोष्ठ के मनोहर सिंह ,अमित कश्यप, मुकेश पाठक, सुरेश चौधरी ,रंजीत साहू, चंदन मिश्रा, चंदन झा, धीरज ,रितिक, पन्नालाल पासवान मुकुल चौधरी, संतोष साह, आदि भजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed