सीवान/हसनपुरा : हर्षोल्लास पूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस
हसनपुरा प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख रजिया खातुन, एम एच नगर थाना पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, बाल विकास परियोजना पर बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह,सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, बीआरसी पर बीईओ डॉ राजकुमारी, पकड़ी के महुअल महाल स्थित शहीद स्मारक पर मुखिया अनुप मिश्र, सभी पंचायतों के सभी पंचायत सचिवालयों पर संबंधित मुखियाओं द्वारा झंडोत्तोलन किया। इसके साथ ही सभी सरकारी,गैर सरकारी,कोचिंग संस्थानों व महादलित बस्तियों में शान से झंडोत्तोलन किया गया। कोरोना को ले इस बार कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये। सोशल डिस्टैसिंग का पालन करते हुये सभी जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। वहीं भोजपुरिया माटी फाउंडेशन के तत्वावधान में जल जीवन हरियाली को ले प्रखंड कार्यालय सहित अन्य कई जगहों पर बीडीओ व सीओ प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया। मौके पर मोहमद कैफ,गुल मोहमद आदि उपस्थित थे।

Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed