सिवान : बिना मास्क नही पहनने वालो को प्रशासन ने कांसा शिकंजा।
हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय समीप सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर गुरुवार को बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बिना मास्क लगाकर चलने वालों को चलान काटा गया। इस दौरान एमएच नगर थाना की उपस्थिति में करीब 20 लोगों का 50 रुपये की दर से चलान काटा गया। साथ ही उन सभी को चेताया गया कि बिना मास्क को नही चले। वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वही बीडीओ डॉ श्री सिंह ने कहा कि बार-बार सरकार आग्रह कर रही बिना मास्क पहने या गमछा से मुंह बंधे घर से न निकले। लेकिन लोग इस आग्रह को गंभीरता से नही ले रहे है। मौके पर बीसीओ शम्भू कुमार, प्रभारी कृषि पदाधिकारी अभय मिश्र, थाने के सअनि सुधीर साह, सोनू कुमार व अन्य उपस्थित थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed