सिवान : कम पैसे में मालवीय नगर में ही डल लेक का मज़ा-सहयोग नगर परिषद
पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव जी के मुहल्ले में भारी जल जमाव,यादवजी स्वयं किंकर्तव्यविमूढ़। मालवीय नगर में मुख्यतः अधिवक्ता,पूर्व सांसद,विधायक,पदाधिकारी तथा कई जन प्रतिनिधि रहते है।कुछ सरकारी कार्यालय भी यहां है।इस मुहल्ले में जल निकासी की कोई ब्यवस्था नही है। जन साधरण की बात छोड़ दे,थोड़ी सी बारिश में पूर्व सांसद के घर के सामने जल जमाव हो जाता है।ऐसे कई गलियों में सालों भर पानी लगा रहता है । विधायक रमेश कुशवाहा के निवास के ठीक सामने नव निर्मित सड़क धंस गई है ।मुहल्ले का उत्तरी भाग झील में तब्दील हो चुका है, लोगो ने आवागमन हेतु ब्यक्तिगत नाव रखा है। कही कही लोगो ने आवागमन हेतु बांस का पुल बनाया है। कुल मिला जुलाकर मालवीय नगर की दुर्दशा विकास के तथाकथित दावे की पोल खोलता है। एक पूर्व सांसद और एक विधायक के बावजूद मालवीय नगर एक उद्धारक की प्रतीक्षा कर रहा है। यहाँ पर सालोभर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। अनियंत्रित कूड़े और बजबजाती नालियों के कारण आसपास के लोगो का मालवीयनगर मुहल्ले में आना जाना तथा रहना मुश्किल हो गया है । नगरपालिका की ईस लापरवाही से यहाँ महामारी फैलने की प्रबल संभावना है। इस संदर्भ मे पूर्व जी पी दिप नारायण राय ने बताया कि जल निकासी ओर उचित कूड़ा प्रबंधन ही मुहल्ले की समस्या का निदान है।उन्होंने कहा कि सिवान में मरीन ड्राइव,जॉगिंग पार्क,चिल्ड्रन पार्क बने लेकिन सवर्प्रथम नगर को जलजमाव से मुक्त किया जाय ताकि लोग अपने घरों से निकल कर मरीन ड्राइव तथा अन्य का आनंद उठा सके।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed