सीवान : लैंग्वेज कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राएं रहे शत प्रतिशत सफल
सिवान जिले के रामराज्य मोड़ स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान लैंग्वेज के छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हर साल की भांति इस साल भी किया है। इस संस्था में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। इस संस्था के शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। सफल छात्रों में वकार अहमद 84.4%, अरविंद कुमार 84.4%, मोहम्मद रेयाज आलम 83.6%, मोहम्मद सरफराज 82.4%, रिमझिम कुमारी 81%, सोनू कुमार 82.4% है। वहीं दूसरी तरफ अंदर ढाला स्थित टुनटुन प्रसाद की पुत्री तानिया कुमारी ने 85.40%, नेहा कुमारी ने 85.2% व शिल्पी कुमारी ने 86.6% अंक लाकर जिला तथा परिवार का मान बढ़ाया है इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्था के निर्देशक सह अंग्रेजी के शिक्षक सरफराज अहमद को दिया है। वही सरफराज अहमद ने कहा कि इतना बढ़िया परीक्षा फल शिक्षक के उचित मार्गदर्शन तथा छात्रों के कठिन परिश्रम से ही प्राप्त किया जा सकता है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed