सीवान : कार्यपालक सहायक को तरवारा में पुलिस ने की पिटाई
पँचायत में करोना से बचाव को लेकर लगा था ड्यूटी
तरवारा:
गोरेयाकोठी प्रखंड के डुमरा गांव निवाशी एक कार्यपालक सहायक पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के मख्नुपुर पँचायत में करोना से बचाव को लेकर अपनी ड्यूटी पर आ रहे थे । इसी दौरान तरवारा पांच मुहनी पर पुलिस ने रुकने के लिए हाथ दिया। यह देख कार्यपालक सहायक अभी रुक ही रहे थे कि पुलिस ने कार्यपालक सहायक पर लाठी चटकाना शुरू कर दिया । कार्यपालक सहायक पुलिस की मार से सड़क पर गिर पड़े और बोले कि पचरूखी बीडीओ के आदेश पर हम पँचायत में ड्यूटी करने करने जा रहे हैं। इस पर भी पुलिस नही मानी कार्यपालक कुछ देर में अपने को संभाल कर वहाँ से किसी तरह निकल कर बीडीओ और मुखिया को जानकारी दी। इसके बाद कार्यपालक सहायक पप्पू कुमार राम ने बीडीओ पचरूखी को एक आवेदन देकर जांच कराने की मांग की हैं। साथ ही इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी, जिला पँचायत राज पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला आपदा पदाधिकारी को प्रेषित कर दिए हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed