सीवान : उन्नयन योजना के तहत सांसद ने किया स्मार्ट क्लास का उद्धघाटन।

हसनपुरा/सीवान – प्रखंड के सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्मार्ट क्लास का विधिवत फीता काट सांसद कविता सिंह व जदयू नेता अजय सिंह ने किया। वही सांसद श्रीमती कविता सिंह ने कहा कि बच्चों को किस तरह से शिक्षा दें। नए तकनीक से आधुनिक दौर में स्मार्ट क्लासेज से शिक्षा दिया जा रहा है। बच्चों को भविष्य को सुधारने का नया तकनीक से शिक्षा देने का कार्य राज्य व केंद्र सरकार ने पहल उठाई है। वही अजय सिंह ने कहा कि पहले केवल राज्य के पटना में ही स्मार्ट क्लासेज चलते थे। लेकिन अब क्षेत्र के सभी जिलों में भी यह योजना चालु किया गया है। सभी जिलो के उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाया जा रहा है। सहुली विद्यालय के सभी क्लास को स्मार्ट क्लास की योजना में हमारी आगे भी भागीदारी रहेगी। वही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एचएम शबाना खातून, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ साह, शत्रुध्न सिंह, मुखिया पति राधाकांत पाठक, अनिल कुमार शर्मा, शिवअवतार राजभर, श्री भगवान यादव, शंकरदयाल पांडेय, मनबोध साह, विद्या भूषण पाठक, पारसनाथ शर्मा, रमेश शर्मा, जगदीश राम, गुड्डू सिंह, जितेंद्र यादव,रामपुकार गिरी। शिक्षक संजय कुमार,सुनील कुमार, धर्मनाथ सिंह, मोहम्मद मतिलल्लाह, फिरोज अहमद, दिनेश कुमार साह, यास्मीन आरा, राजीव कुमार, जयप्रकाश नारायण, अजय कुमार, सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed