गोपालगंज : घर नहीं छोड़ने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

भोरे (गोपालगंज) : पुराने विवाद में एक महिला को घर छोड़ने पर मजबूर करने के लिए निवस्त्र कर घुमाया गया. आरोपितों ने महिला की पिटाई की और बाद में निर्वस्त्र कर घुमाया. उसे बचाने जब महिला आयी तो आरोपित महिला का कपड़ा लेकर भाग गये.  बाद में पड़ोस की महिला ने उसे कपड़े देकर उसकी लाज बचायी. महिला के बयान पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. भोरे थाना क्षेत्र के कुआड़ीडीह गांव में पीड़ित महिला अपने घर अकेली थी. इसी दौरान उसी गांव के प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी और राजन सहनी वहां पहुंचे और उसे घर छोड़ कर जाने की बात कहने लगे. जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उक्त लोग जबरन महिला के कपड़े उतारवाने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर तीनों ने जबरन महिला के कपड़े उतार दिये और उसे घर से निकाल कर निर्वस्त्र घुमाने लगे. इसी बीच उसी गांव की महिला रिंकी देवी वहां पहुंची और इसका विरोध किया. हथुआ के एसडीपीओ एके चौधरी ने बताया कि घटना की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com