रामनरेश अध्यक्ष एवं राजनारायण महामंत्री बने मिल यूनियन के

BiharKatha.Com
गोपालगंज जिला चीनी मिल कामगार यूनियन की बैठक होमगार्ड मैदान में यूनियन अध्यक्ष राकेश कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में विष्णु शुगर मिल में कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सह यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार भारती ने कहा कि मिल में काम कर रहे मजदूरों को अपने हक के लिए स्वयं संघर्ष का संखनाद करना होगा तभी समस्या समाप्त होगी।
बैठक में चीनी मिल में कार्यरत मज़दूरों को एकत्र करने पर चर्चा करते हुए विष्णु शुगर मिल मजदूर संघ का गठन किया गया। जिसमें
राम नरेश प्रसाद को अध्यक्ष ,मनोज कुमार सिंह ,रजत राय ,प्रदीप कुमार सिंह ,गणेश प्रसाद, मननजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, राज नारायण सिंह को महामंत्री , सत्येंद्र कुमार दुबे , राजेंद्र शर्मा , अजय कुमार पांडे , राजू कुमार सिंह , अनिल कुमार , सत्यवान प्रसाद को मंत्री , हरीनाथ प्रसाद को कोषाध्यक्ष, दिनेश यादव को कार्यालय मंत्री , सत्येंद्र यादव , राजन कुमार , विनय कुमार सिंह , राजेश कुमार यादव, गोविंद शर्मा , मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजन कुमार यादव, मुन्ना माझी, प्रेम संग्राम राम , रविंद्र मांझी को सदस्य बनाया गया। राकेश कुमार भारती को मिल मज़दूर संघ का संरक्षक बनाया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित महामंत्री राजनारायण सिंह ने कहा कि मिल में कार्यरत कर्मचारियों की समयबद्ध प्रौन्नति, ईएसआई का लाभ , अस्थायी रूप से कार्य कर रहे मज़दूरों को सीजनल के साथ साथ नियमित रूप में बहाल करने के लिए संघर्ष करेगा मज़दूर संघ।
बैठक की अध्यक्षता बीएमएस प्रदेश मंत्री सह गोपालगंज जिला चीनी मिल कामगार यूनियन के अध्यक्ष राकेश कुमार भारती तथा धन्यवाद ज्ञापन भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने किया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed