गोपालगंज : जयंती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती पर याद किया गया
बिहार कथा, गोपालगंज।गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती 24 जनवरी को गोपालगंज जिला के शिक्षा विभाग परिसर में मनाई गई। इस समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला अध्यक्ष श्री परमानन्द ठाकुर जी के द्वारा किया गया । इस जयंती के अवसर पर अनुमानतः गोपालगंज की धरती से भारत सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मरणोपरांत देने की मांग की गई ।
दलित, पिछड़े, अति पिछड़े सदी के महानायक गरीब, शोषित, वंचित के मसीहा, जन नायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का वीणा राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों ने उठाया है। “जन नायक कर्पूरी ठाकुर “शैक्षणिक, स्वावलंबी, कुप्रथा के उन्मूलन, राजनीतिक तिरस्कार, सामाजिक अपमान से जूझ रही समाज के उत्थान हेतु सामाजिक संगठन निरन्तर उन्नति की ओर अग्रसर हो रही है । उक्त समारोह में राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय नाई महासभा एवं राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग हितकारी महामंच गोपालगंज के जिला अध्यक्ष श्री परमानन्द ठाकुर महामंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री फुलेश्वर कानू महासचिव ओमप्रकाश पंडित कैलाश प्रसाद टुनटुन ठाकुर रविंद्र महतो रतिकांत साह संतोष ठाकुर बादल यादव इरफान अली गुड्डू नंदलाल ठाकुर फुलेना ठाकुर सुमेध ठाकुर झूलन ठाकुर मुकेश ठाकुर इत्यादि लोगों ने सभा स्थल पर उपस्थित रहे ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed