दर्दनाक! मां के अंतिम संस्कार को बेटी ने भीख मांग जुटाए पैसे
समस्तीपुर. सदर अस्पताल में गरीब मां के अंतिम संस्कार को सदर अस्पताल में एक बेटी को भीख मांगनी पड़ी। घटना गुरुवार की है। बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसे अस्पताल में आए मरीजों व उनके परिजनों के सामने आंचल फैला कर भीख मांगते देख सबका कलेजा मुंह को आ रहा था। उसकी इस दशा पर कई महिलाओं के आंसु निकल आए। गुरुवार को सदर अस्पताल में उसकी मां का इलाज के दौरान निधन हो गया। बेटी ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना को लेकर एक बार फिर गरीबों के लिए चल रहीं योजनाएं कटघरे में आ गयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के चूनाभट्टी के उदय प्रसाद गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी को बुधवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी। वह पिछले कई वर्षों से शहर के आजाद चौक पर किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। उसकी बेटी रीमा ने बताया कि उसकी मां बुखार व पेट दर्द से परेशान थी। सदर अस्पताल लाने पर इलाज में कोताही की गई। दवा भी नहीं दी गयी। गुरुवार सुबह रेफर कर दिया गया। इलाज व दवा के अभाव में मेरी मां की मौत हो गयी। इसके बाद उसे शव के अंतिम संस्कार के लिये अस्पताल परिसर में लोगों से पैसा मांगने की नौबत आ गयी। उसने बताया कि उसके पास जो भी रुपए थे वह मां के इलाज में खत्म हो गए। बच्चे को खिलाने के लिए भी रुपए नहीं थे। रीमा का पति भी मजदूरी करता है।
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एएन शाही ने बताय की महिला की इलाज के क्रम में मौत हुई है। शव को ले जाने के लिये शव वाहन की व्यवस्था कर दी गयी है। इलाज व दवा नहीं मिलने के मामले की जांच की जायेगी। वैसे सदर अस्पताल में जीना मरना लगा रहता है। लाइव हिंदुस्तान से साभार
« किसने कह दिया, मोदी हारा (Previous News)
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed