गोपालगंज में लडकी को मारा धाका, पब्लिक ने बाइक सवार को बनाया बंधक, लडकी गोरखपुर रेफर
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क.गोपालगंज. शहर के चिराई घर बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को बाइक सवार ने एक छात्रा को धक्का मार दिया। धक्के के किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी किशोरी शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली मोहल्ले के संजय कुमार की पुत्री प्रियांशु कुमारी बताई गई है। वह बीए पार्ट वन की छात्रा है. स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। धक्का मारने के बाद बाइक चालक फरार हो गया। लेकिन, बाइक पर पीछे बैठे थावे थाने के पैठानपट्टी गांव के छोटेलाल यादव को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया इलाज का खर्च मांगने लगे। इसके बाद उक्त व्यक्ति को लोग लेकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। इस दौरान किशोरी के परिजन भी इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। परिजनों ने बाइक पर बैठे व्यक्ति को बंधक बना लिया। कुछ युवक बाइक पर बैठे व्यक्ति के साथ मारपीट करने को उतारू हो गए थे। लेकिन, घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। इसके बाद पुलिस बाइक सवार को हिरासत में लेकर नगर थाने में चली गई।
« बिहार पुलिस सिपाही और फायरमैन भर्ती रद्द (Previous News)
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed