अस्पताल से नवजात को मुंह में उठाया और चबा कर खा गया सुअर
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. सहरसा. बिहार के सहरसा जिले के सदर अस्पताल में एक नवजात का शव सूअर खा गया. लेकिन हस्पिटल मैनेजमेंट को इसकी जानकारी तक नहीं हुई. इस सनसनीखेज घटना ने हस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. कुछ ही दिन पहले ही यह खबर सुर्खियों में आई थी कि बिहार के एक अस्पताल में मरीज का कटा पैर लेकर कुत्ता भाग गया था. अब एक और अस्पताल में नवजात का शव सूअर नोंचकर खा गया. कुछ लोगों ने शव को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में एक झाड़ी से नवजात का शव लेकर सूअर मुंह में दबाकर निकला. जैसे ही लोगों की उसपर नजर पड़ी, लोग शव को सूअर से छुड़ाने की कोशिश करने लगे. लेकिन वे नाकामयाब रहे. इसके बाद भीड़ तमाशाई बनी रही और सूअर शव को नोंचकर खा गया. लोगों के अनुसार बच्चे का जन्म अस्पताल में ही हुआ होगा. बच्चे के मरा पैदा होने या फिर लड़की होने के कारण उसे जिंदा ही अस्पताल परिसर में ही फेंक दिया गया होगा.
सदर अस्पताल सुधार संघर्ष समिति के मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि नवजात को अस्पताल परिसर में फेंकना और सूअर द्वारा नोंचकर खाना लापरवाही को दर्शाता है. अस्पताल में 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहते हैं. वहीं इस मामले में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने किसी तरह की जानकारी नहीं रहने की बात कही.
« क्या आप जानते हैं गोपालगंज में एक संगीत महाविद्यालय भी चलता है.. (Previous News)
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed