बेगूसराय में अपराधी हुए बेखौफ एल आई सी एजेंट को गोली मारकर की हत्या।
★ घटना रतनपुर ओपी थाना क्षेत्र की।
29 सितंबर 2018
बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। उन्हें पुलिस के वर्दी का कोई भय डर नहीं है।
अपराधियों ने रतनपुर ओपी थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर इटवा में एक रेंट के मकान में पिछले 20 वर्षों से रह रहे एलआईसी के साथ ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे ।जिन्हें अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे के आसपास अनिल सिंह नामक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी ।अपराधियों ने अंधाधुन लगभग 4 गोलियां उनके शरीर में में मारी है। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
बताया जाता है की मृतक एल आई सी एजेंट अनिल सिंह बरबीघा के रहने वाले थे ।
परिवार में पत्नी के अलावे दो पुत्री ही है ।वह अपने परिवार का भरण पोषण ट्यूशन और एलआईसी का काम करके चलाते थे ।ग्रामीणों ने बताया की वह बिल्कुल सज्जन व्यक्ति थे। उनकी हत्या अपराधियों ने अपने डेरा के पास ही सड़क पर गोली मारकर कर दिया ।हत्या करने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा रतनपुर ओपी थाना के अध्यक्ष राजीव कुमार को दी गई ।उसने अपने पुलिस सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भेज दिया है और घटना की छानबीन में रतनपुर थाना ओपी की पुलिस जुट गई है।
घटना के कारणों का कोई अता पता फिलहाल नहीं चल रहा है, आखिर अपराधियों ने क्यों अनिल सिंह की हत्या गोली मारकर की है।
फिलहाल इस घटना के कारण सरस्वती नगर इटवा के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed