गोपालगंज : तीन साल पहले भी उपेंद्र सिंह को मारी थी गोली, तब बच गए थे
बिहार कथा, हथुआ। गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन पंचायत के तत्कालीन मुखिया पति सह जेडीयू के जिला महासचिव उपेंद्र सिंह कुशवाहा को 15 अप्रैल 2015 को भी गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था । उन्हें गंभीर रूप से हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया था । जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया था । हालांकि इस घटना मे उनकी जान बच गयी थी । अपराधियो ने पंचायत के रानीबाड़ी बागीचा के समीप गोली मारी थी । घटना के समय जदयू के जिला महासचिव उपेंद्र सिंह पार्टी के विधायक रामसेवक सिंह से मिलकर दोपहर मे बाइक से अपने घर मटिहानी नैन गांव लौट रहे थे, तभी एक अन्य बाइक पर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने पीछा कर उन्हें गोली मार दी थी । बताया जता है कि कुशवाहा ने अवैध शराब कारोबारियों का विरोध किया था और संभवत: इसी को लेकर उनपर हमला हुआ था । मामले मे तब मुखिया के बयान पर तीन लोगो पर प्राथमिकी हुई थी । जिसमे राम प्रवेश सिंह , करण सिंह व विशाल सिंह को नामजद किया गया था । । उस वक़्त कुशवाहा की पत्नी नीलम देवी मटिहानी नैन ग्राम पंचायत की मुखिया थी ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed