नाला बनवा कर हथुआ की बदसूरती दूर करेंगे जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय
बिहार कथा, हथुआ, गोपालगंज। हथुआ बाजार में सड़क पर हो रही जल जमाव की समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। नाले की सफाई कर दुकानदारों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है। हथुआ टैक्सी स्टैंड से लेकर गोपाल मंदिर मोड़ तक जल जमाव की समस्या से पीड़ित दुकानदारों व राहगीरों की गुहार पर जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने टैक्सी स्टैंड पहुंच कर स्थानीय व्यवसायियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा कर सफाई कराया जाएगा। जिससे कि ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की
समस्या को दूर किया जा सके। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कई बार चंदा इकट्ठा कर नाले की सफाई भी करवायी जा चुकी है। लेकिन कई दुकानदारों द्वारा मिट्टी भर कर नाला पर अतिक्रमण कर लिया गया है। यहां तक की सीओ द्वारा नाला पर अतिक्रमण को लेकर कई बार नोटिस भी किया गया था। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई थी। मौके पर व्यवसायी शंभू प्रसाद,संजय प्रसाद,मंटू मोदनवाल,कलाम अंसारी,श्रीराम सोनी,लक्ष्मण गुप्ता,चुनमुन प्रसाद,फिरोज अंसारी आदि थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed